{"_id":"824e9a3153e7a72ed809d9f3079edc3e","slug":"accident-hindi-news-290","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस पेड़ से टकराई, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस पेड़ से टकराई, चार घायल
पीलीभीत/ जराकोठी।
Updated Thu, 24 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपैडिहा से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस नीलगाय को बचाने के चक्कर
विज्ञापन
में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि बस के
परखच्चे उड़ गए। बस में सवार नेपाल के दो यात्री और चालक, परिचालक घायल हो
गए। चारो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
हादसा बुधवार रात करीब दो बजे हुआ। चालक ऋशिकेश निवासी राकेश ने बताया कि वह रूपैडिहा से बस लेकर हरिद्वार जा रहा था। जरा पुलिस चौकी के पास अचानक हाइवे पर दो नीलगाय आ गईं, जिन्हें बचाने की कोशिश में बस अनियंत्रित होकर रोड से नीचे जाकर पेड़ से टकरा गई। इससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार नेपाल निवासी दिल बहादुर और मिनबहादुर हादसे से करीब आधा घंटे पहले ही अगली सीट से उठकर पीछे जाकर सीट पर लेट गए थे। इससे दोनों की जान तो बच गई, लेकिन घायल हो गए। दोनों हरिद्वार जा रहे थे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर बस चालक, फर्रुखाबाद निवासी परिचालक बिकल सिंह और दोनों नेपाली यात्रियों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां डॉक्टरों ने चारों को प्राथमिक उपचार के बाद रात में ही छुट्टी दे दी।