फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

पूरनपुर में बेकाबू बस पलटी, दो मरे, 39 घायल

Thu, 19 Mar 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Thu, 19 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
accident
हादसे में 39 यात्री घायल हुए। गंभीर रूप से घायल दस लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घटना के बाद आनन-फानन में पास-पड़ोस के लोगों ने बस में फंसे लोगों को बमुश्किल निकाला। सीएचसी से पहुंची तीन एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लाया गया। घायलों ने बताया कि बस में करीब 55 यात्री सवार थे। घटना स्थल के समीप सामने से आ रहे थ्रीव्हीलर को बचाने के प्रयास पर बस चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे बस पलट गई और यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद बस चालक, परिचालक मौके से फरार हो गए। घायलों को आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने गौर सिंह और सरला को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल चांदपुर के सुखलाल की पत्नी विमला, राजीव नगर के शमशाद, रजागंज के फिरोज, अल्हापुर बंडा के बृजेश की पत्नी रेखा, बीसलपुर के मोहल्ला पटेलनगर के महेश के पुत्र अभिषेक, बंडा  के गांव  कर्रा के पारा की पुत्री क्रांति, सिकराना के बाबूराम सहित दस लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल धर्मपाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना की अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed