{"_id":"588b88464f1c1b5c02cf6f95","slug":"a-bovine-animal-in-the-truck-holding-traffickers-fled","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में गोवंशीय पशु पकड़े, तस्कर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक में गोवंशीय पशु पकड़े, तस्कर फरार
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
ट्रक में ठूंसकर ले जाए जा रहे गोवंशीय पशुओं को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस को देख चालक और तस्कर ट्रक से कूदकर भाग गए। ट्रक में 45 गोवंशीय पशु बरामद हुए, जिनमें दो मृत पाए गए। इंस्पेक्टर भुवनेश कुमार गौतम ने बताया कि गोवंशीय पशुओं को वध को ले जाने की सूचना मुखबिर से मिली। इस पर एसएसआई एमएस विष्ट के नेतृत्व में टीम को भेजा गया। टीम ने आसाम हाईवे पर पीलीभीत की ओर जा रहे ट्रक को रोक लिया गया। पुलिस को देखकर ट्रक चालक और उसमें सवार एक तस्कर ट्रक से कूदकर भागने में सफल हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रक में 45 गोवंशीय पशु निकले, जिनमें दो मर चुके थे। बरामद पशुओं को गौशाला भेजा गया, जबकि मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया गया। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन