फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पूर्णागिरि जा रही बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत

पूर्णागिरि जा रही बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत

Wed, 17 Apr 2019 10:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरि जा रही बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत
न्यूरिया (पीलीभीत)। टनकपुर हाईवे पर मैदना गांव के पास मंगलवार शाम श्रद्धालुओं को लेकर पूर्णागिरि जा रही बोलेरो ने एक महिला को टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया। न्यूरिया थाना क्षेत्र के मैदना गांव निवासी भगवान देई (55) पत्नी झम्मनलाल शाम छह बजे पशु चराने गई थीं। शाम को घर लौटते वक्त टनकपुर हाईवे पर गांव के पास पहुंचने पर उन्हें पीलीभीत की ओर से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। बोलेरो की टक्कर से दो भैंस भी चोटिल हो गईं। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वाले भगवान देई को 108 एंबुलेंस में जिला अस्पताल ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर शहरोज अनवर ने बताया कि अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed