फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ...और गिरफ्त में आकर भी बच निकला शोहदा

...और गिरफ्त में आकर भी बच निकला शोहदा

Sat, 05 Jan 2019 07:22 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Sat, 05 Jan 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
...और गिरफ्त में आकर भी बच निकला शोहदा
परिवार ने नहीं दी तहरीर, शांतिभंग की आशंका में चालान
विज्ञापन

रिश्तेदारों संग जा रही किशोरी से छेड़छाड़ का मामला

पीलीभीत। खरीदारी कर रिश्तेदारों संग घर जा रही किशोरी से छेड़छाड़ करने का आरोपी खाकी गिरफ्त में आने के बाद भी आसानी से बच निकला। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान कर कर्तव्यों से इतिश्री कर ली। परिजनों से तहरीर न मिलने की बात कहकर साख बचाने का काम किया जा रहा है।

सुनगढ़ी क्षेत्र की निवासी एक महिला ने थाने आकर शिकायत की थी। उसका कहना था कि बृहस्पतिवार रात उसकी 15 वर्षीय बेटी दो रिश्तेदारों के साथ सामान लेकर घर आ रही थी। रास्ते में राजीव कॉलोनी के एक युवक ने उसका दुपट्टा खींच छेड़छाड़ की। विरोध पर मारपीट का भी आरोप लगाया था। शिकायत मिलने पर थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, लेकिन 24 घंटे बाद भी उस पर किए गए अपराध की कार्रवाई नहीं हो सकी है। उसका शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह ने बताया कि परिवार वालों से तहरीर मांगी गई। पहले तो वह टरकाते रहे, बाद में इनकार कर दिया। इसी वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed