{"_id":"59fb1d834f1c1b74698b909d","slug":"91509629315-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा शुल्क के आरोप में एचसीपी लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुविधा शुल्क के आरोप में एचसीपी लाइन हाजिर
Updated Thu, 02 Nov 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुविधा शुल्क के आरोप में एचसीपी लाइन हाजिर
सीओ ट्रैफिक से मिली जांच रिपोर्ट पर एसपी ने की कार्रवाई
बीते दिनों एक व्यापारी ने आईजी से की थी लिखित शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। अवैध वसूली और खोखा-फड़ वालों को धमकाने के संगीन आरोपों में घिरे यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल पर एसपी ने विभागीय कार्रवाई की है। सीओ से मिली रिपोर्ट के आधार पर आरोपी एचसीपी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल रामखिलावन की पिछले दिनों आईजी से शिकायत की गई थी। गौहनिया गांव निवासी खोखा रखने वाले हरिराम शर्मा ने आईजी को दिए शिकायत पत्र में एचसीपी पर सुविधा शुल्क वसूली करने और वर्दी का रौब गांठते हुए खोखा-फड़ वालों को परेशान करने का आरोप लगाया था। अतिक्रमण के नाम पर की जाने वाली कार्रवाई में भी पक्षपात की शिकायत की गई थी। इसके बाद सीओ ट्रैफिक कमल सिंह को मामले की जांच दी गई। शिकायतकर्ता एवं आरोपी एचसीपी के बयान दर्ज करने के बाद स्थानीय स्तर पर भी जांच की गई। इसमें एचसीपी पर लगे आरोप सही पाए जाने पर एसपी को रिपोर्ट दी गई, जिसके बाद विभागीय कार्रवाई की गई है। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सीओ ट्रैफिक की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी एचसीपी रामखिलावन को लाइन हाजिर कर दिया गया है।