{"_id":"596771dd4f1c1b29358b456e","slug":"91499951581-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सामान खोने पर थाने में नहीं देना होगा प्रमाण पत्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब सामान खोने पर थाने में नहीं देना होगा प्रमाण पत्र
Updated Thu, 13 Jul 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अपराधियों पर शिकंजा कसने के साथ ही एसपी कलानिधि नैथानी ने पब्लिक को सहूलियत देने की ओर कदम उठाया है। जिसमें किसी तरह की गुमशुदगी और सामान खो जाने की सूचना देने के लिए अब पब्लिक को थाना पुलिस को प्रमाण पत्र नहीं देना होगा। उनके दिए शिकायत पत्र के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
मोबाइल, पर्स, पासबुक आदि अन्य सामान खो जाने पर पब्लिक को थाना पुलिस से शिकायत पत्र पर रिसीविंग कराने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती थी। अधिकांश थानों पर बिना सुविधा शुल्क दिए इसको पूरा करा पाना भी मुनासिब नहीं था। रुपये देने से इनकार करने वालों को पुलिस प्रमाण पत्र लाने की बात कहकर चक्कर लगवाती थी। अब ऐसा नहीं हो सकेगा। पब्लिक के शिकायत पत्र पर ही सुनवाई होगी। अगर कोई थाना स्तर पर इसका अनुपालन नहीं करता, तो संबंधित पुलिसकर्मी को दंडित किया जाएगा। इसके अलावा जाम की समस्या से निजात दिलाने को शुरू किए गए यातायात कलस्टर मोबाइल को कांवड़ियों की सुरक्षा का जिम्मा भी सौंपा गया है। शहर में इंट्री करने वाले कांवड़ियों को शिवालय तक पहुंचाने का काम भी कलस्टर मोबाइल के पुलिसकर्मी संभालेंगे। एक अन्य बदलाव एसपी ने परिवार परामर्श केंद्र को लेकर किया है। अब बुधवार सुबह चार के स्थान पर सिर्फ पुलिस लाइन में ही परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि पिछले दिनों तत्कालीन एसपी देवरंजन वर्मा ने तहसील स्तर पर भी इसकी शुरूआत की थी।