{"_id":"5ba7eb69867a557f70417146","slug":"81537731433-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला अहिरान के मंदिर में चोरी, भक्तों में आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहल्ला अहिरान के मंदिर में चोरी, भक्तों में आक्रोश
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)
चोर शनिवार की रात में नगर के मोहल्ला अहिरान स्थित शिव मंदिर से एक घंटा, पुजारी का मोबाइल व अन्य सामान चुरा कर ले गए । नाराज भक्तों ने थाने में चोरी की तहरीर दी।
खेकड़ा नगर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोर आए दिन मकान और दुकान में पुलिस की आंखों में धूल झोककर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस चोरों का न तो सुराग हंी लगा पा रही है। और न ही चोरी किया सामान ही बरामद कर रही। इससे लोगों में आक्रोश है। शनिवार की रात में चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं बख्शा। चोर नगर के मोहल्ला अहिरान स्थित प्राचीन शिव मंदिर से एक घंटा, पुजारी का एक मोबाइल समेत हजारों रुपये कीमत का अन्य सामान चुरा कर ले गए। सुबह के समय जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो चोरी की घटना को देखा। मंदिर में चोरी की सूचना मिलने के चलते भक्तों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी जांच करने मंदिर में पहुंची। इसके बाद भक्तों ने थाने में चोरी की तहरीर दी। इस दौरान डॉ. जितेंद्र यादव, जगपाल यादव, प्रमोद, विपिन, देवेंद्र, प्रवीन, दिनेश, सुनील, प्रदीप आदि रहे।