फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे एक लाख

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे एक लाख

Tue, 06 Feb 2018 08:12 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे एक लाख
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे एक लाख
विज्ञापन

रुपये वापस मांगने पर गाली गलौज कर धमकाने का आरोप
पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के खटीमा थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुरी पचपेड़ा निवासी शकील अहमद ने पौटाकलां (बरखेड़ा) के एक युवक ने एक लाख रुपये ठग लिए। जून और अक्तूबर 2017 में दो किश्तों में आरोपी ने रुपये लिए। इसके बाद ठगी का पता लगने पर जब पीड़ित ने अपना रुपया मांगा तो आरोपी ने धमकी देकर भगा दिया। सोमवार को एसपी से शिकायत कर पीड़ित ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

एसपी को दिए शिकायती पत्र में शकील अहमद ने बताया कि पौटाकलां निवासी एक युवक से उसकी पहचान थी। उसने बताया कि वह उसकी विदेश में अच्छी नौकरी लगवा देगा। परिवार वालों से बातचीत करने के बाद पीड़ित ने अपने छोटे भाई अनीस अहमद की नौकरी लगवाने को कहा। इसके लिए एक लाख रुपये खर्च होने की बात कही गई। जिसके बाद जूून और अक्तूबर 2017 में पचास-पचास हजार कर दो किस्तों में एक लाख रुपये दिए। आरोपी ने बताया कि वह नवंबर माह में उसके भाई को विदेश भेजेगा। इसमें गांव के रियाज अहमद को भी साथ भेजने की बात कही गई, लेकिन बाद में रियाज अहमद को अकेले ही दुबई भेज दिया गया। कुछ दिन बाद रियाज ने बताया कि वह आरोपी के चक्कर में दुबई में फंस गया है। इसके बाद उसको ठगी का पता लगा। आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उसने गाली गलौज कर धमका दिया। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश थाना पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed