{"_id":"59a55c654f1c1b0d278b45f1","slug":"81504009317-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 घंटे बाद भी एसएचओ नहीं बता सके पोस्टमार्टम रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
72 घंटे बाद भी एसएचओ नहीं बता सके पोस्टमार्टम रिपोर्ट
Updated Tue, 29 Aug 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। अफसर भले महिला अपराध को लेकर गंभीरता बरतने के दावे कर रहे हो, लेकिन मातहतों पर इसका कोई असर नहीं है। दहेज हत्या जैसे संगीन अपराध में जहानाबाद एसएचओ रविंद्र वर्मा खासा लापरवाह है। नवविवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के 72 घंटे बाद भी एसएचओ को पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी नहीं थी।
सूरजपुर शिवनगर गांव निवासी नवविवाहिता मोनिका देवी पत्नी गुड्डू की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मौत हो गई थी। इसकी सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह मायके वाले ससुराल पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के पिता बिलसंडा के पगार गांव निवासी रामकुमार की तहरीर पर पति समेत तीन पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शव का पोस्टमार्टम उसी दिन कराया गया। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस को विवाहिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी थाना पुलिस नहीं कर सकी है। ऐेसे में विवाहिता की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। एसएचओ जहानाबाद रविंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट को पढ़ नहीं सके हैं। इसलिए उनको उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। पीएम रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के पास चले जाने की बात कहकर खुद की लापरवाही को छिपा गए।