फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शिक्षिका के खाते से उड़ाए 72 हजार

शिक्षिका के खाते से उड़ाए 72 हजार

Thu, 24 Aug 2017 05:39 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका के खाते से उड़ाए 72 हजार
बीसलपुर/पीलीभीत। मोहल्ला शास्त्री नगर की एक बेसिक शिक्षिका के बैंक खाते से किसी जालसाज ने एटीएम के माध्यम से बुधवार को 72 हजार रुपये उड़ा लिए हैं। मामले की लिखित सूचना बैंक और कोतवाली में दे दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी ओमप्रकाश शर्मा की पत्नी मंजू शर्मा पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवदिया सितारगंज में प्रधानाध्यापक हैं। उनका निजी बैंक खाता बैंक आफ बड़ौदा की अमृता खास शाखा में है। करीब एक सप्ताह पूर्व उनका एटीएम कहीं खो गया था, जो किसी जालसाज के हत्थे चढ़ गया था। उस जालसाज ने बुधवार को एटीएम के माध्यम से उनके खाते से 72 हजार रूपये उड़ा लिए। गुरूवार को जब मंजू शर्मा के सेलफोन पर उनके बैंक खाते से 72 हजार रूपये निकाले जाने का मैसेज आया, तब उनके होश उड़ गए। उन्होंने बैंक और कोतवाली में मामले की लिखित सूचना दे दी है।
विज्ञापन

--
विवाहिता को जेठ ने पीटा
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पकड़िया मंगली निवासी वीरेंद्र कुमार की पत्नी लक्ष्मी देवी को गुरुवार को उसके जेठ ने चारा खादने के विवाद पर डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। लक्ष्मी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना मेडिकल परीक्षण कराकर कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed