{"_id":"59943ab94f1c1b4c408b46d3","slug":"81502886585-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ की छटनी करने गए किसान को लगा करंट, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ की छटनी करने गए किसान को लगा करंट, मौत
Updated Wed, 16 Aug 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा (पीलीभीत)। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते पेड़ों के बीच से गुजर रहे तार एक किसान की मौत का कारण बन गए। मुड़िया पंडरी गांव में मकान के बाहर लगे पेड़ की छटनी करते वक्त किसान हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के मुड़िया पंडरी गांव निवासी कल्यान (45) पुत्र चोखेलाल खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके मकान के बाहर लगा पिंडारे का पेड़ काफी घना हो चुका था। उसके बीच से बिजली विभाग के हाइटेंशन तार गुजर रहे है। ऐसे में किसी दिन कोई हादसा न हो जाए, किसान ने पेड़ की टहनियों की छटनी करने की ठानी। बुधवार सुबह पेड़ की छटनी करने लगे। इस बीच पेड़ के बीच से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने के बाद किसान के तारों से चिपका मिलने पर शोर शराबा हो गया। जिसको सुनकर काफी लोग जमा हो गए। किसी तरह उसको छुड़ाकर परिवारीजन इलाज के लिए सीएचसी बरखेड़ा पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाई। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक चार पुत्र राजकुमार, सीताराम, मदनला, पवन और विवाहित पुत्री सोमवती है। पति की मौत के बाद से मायादेवी का रो-रोकर बुरा हाल है।