फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जजी परिसर में लावारिस सूटकेस मिलने से हड़कंप

जजी परिसर में लावारिस सूटकेस मिलने से हड़कंप

Sat, 17 Jun 2017 08:15 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
जजी परिसर में लावारिस सूटकेस मिलने से हड़कंप
विज्ञापन

पीलीभीत। जजी परिसर में बने एक चबूतरे पर लावारिस सूटकेस मिलने से हड़कंप मच गया। परिसर से सभी के जाने के बाद भी सूटकेस रखा मिलने पर सूचना पुलिस को दी गई। इस पर सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीएम एसपी को सूचित कर बम निरोधक दस्ता बुलाने को कहा गया। इस पर उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है।

शनिवार को दिनभर की भीड़ के बाद जजी परिसर में शाम होते ही सब चले गए। सभी न्यायालय बंद हो चुके थे। इस बीच परिसर में बने एक चबूतरे पर एक सूटकेस रखा दिखा। पहले तो लोग समझे की कोई रखकर भूल गया है। काफी देर बाद भी कोई सूटकेस लेने नहीं पहुंचा तो मौजूद लोगों को अप्रिय वारदात का अंदेशा हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। जिस पर सीओ सिटी निशांक शर्मा एडीजी की बैठक के बीच से मौके पर भेजे गए। पुलिस के साथ पहुंचे सीओ ने सबसे पहले येलो टेप लगाकर सूटकेस के आसपास का इलाके में प्रवेश बंद कर दिया गया। इसके बाद रेत भरे कट्टे लाकर बैग के आसपास रखवाए गए। सूटकेस नंबर से खुलने वाला होने को लेकर अफसर भी कोई निर्णय नहीं ले सके। अग्रिम कार्रवाई के लिए बम निरोधक दस्ता तलाश किया गया। बरेली में दस्ता न होने का पता लगने पर सीओ ने डीएम शीतल वर्मा और एसपी देवरंजन वर्मा को इसकी जानकारी दी है। लावारिस सूटकेस मिलने का पता लगने पर लोगों की जजी परिसर में पहुंचने का सिलसिला जारी है। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि लावारिस सूटकेस मिला है। अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सका। एहतियातन बम निरोधक दस्ता बुलाकर जांच कराई जाएगी। इसके लिए डीएम -एसपी को सूचित कर दिया गया है। जिले का बम निरोधक दस्ता लखनऊ गया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed