फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शोहदे की गुंडई से महिला परेशान, नहीं हो पा रहा सख्त इंतजाम

शोहदे की गुंडई से महिला परेशान, नहीं हो पा रहा सख्त इंतजाम

Sun, 19 May 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
शोहदे की गुंडई से महिला परेशान, नहीं हो पा रहा सख्त इंतजाम
पीलीभीत। सरकार भले ही एंटी रोमियो स्क्वाड बनाकर महिलाओं को सुरक्षित माहौल का अहसास कराते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाए, लेकिन धरातल पर बरती जा रही लापरवाही के चलते ये मंशा कामयाब होती नही दिखती। एक मामला कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है। एक शोहदा महिला के लिए मुसीबत बना हुआ है। कॉलोनी के लोगों ने मिलकर उसकी एक बार शिकायत भी की, लेकिन उस पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी है। नतीजतन शराब का नशा कर वह धमकाता रहता है। विरोध करने पर झगड़ा-फसाद पर आमादा रहता है। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अफसरों को भेजे गए शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि नेहरू ऊर्जा उद्यान के पीछे विनायक विहार कॉलोनी में रहने वाला एक युवक राह चलती युवतियों और महिलाओं पर फब्तियां कसता है। शराब के नशे में कभी तमंचा तो कभी बांका लहराते हुए एलानिया धमकी देता है। उसकी दहशत के चलते कोई खुलकर शिकायत को सामने नहीं आता। फरवरी में पीड़ित ने उसकी शिकायत कर दी थी। कॉलोनी के अन्य लोगों ने भी शिकायती पत्र अधिकारियों को भेज दिए। इसका पता लगने के बाद अब वह और उग्र हो गया है। शिकायत करने वालों को अंजाम भुगतने की धमकी देता है। यह भी बताया कि आरोपी ने आठ मई को अपने एक रिश्तेदार की सरेराह पिटाई कर दी। कुछ लोग बचाने के लिए आगे आए तो उनको भी पीटा गया। आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सीओ बोले- कराई जाएगी सख्त कार्रवाई
एक महिला का शिकायती पत्र मिला है। इसको जांच कर कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को दे दिया है। साथ ही मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल को आरोपी की गिरफ्तारी कर जेल भेजने के निर्देश दिए हैं। गुंडई किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
जहानाबाद। क्षेत्र की एक महिला की ओर से पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पंसोली गांव निवासी गजेंद्र मौर्य के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ और एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है। महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 14 जनवरी को वह घर पर अकेली थी। रात करीब नौ बजे आरोपी पीड़िता के घर में घुस गया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकी दी गई। आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed