फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बीसलपुर चेयरमैन पर नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप

बीसलपुर चेयरमैन पर नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप

Fri, 11 Jan 2019 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर चेयरमैन पर नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप
बीसलपुर चेयरमैन पर नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप
विज्ञापन

बीसलपुर (पीलीभीत)। बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर के निवासी नवी हसन पुत्र मोहम्मद नबी ने नगर पालिका परिषद बीसलपुर के चेयरमैन नूर अहमद अंसारी पर नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। चेयरमैन के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करने के साथ बीसलपुर कोतवाली में तहरीर दी गई है।

शिकायती पत्र में नवी हसन ने आरोप लगाया कि फरवरी 2018 में उस नगर पालिका परिषद में नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था। नौकरी दिलाने के नाम पर उससे चार लाख रुपये दो किस्तों में लिए गए। 10 अगस्त 2018 को उसे नौकरी के नाम पर नगर पालिका बीसलपुर द्वारा संचालित एसआरएम इंटर कॉलेज में रख लिया गया। नियुक्ति का सभासदों ने विरोध किया तो कॉलेज से हटाकर नगर पालिका के कंप्यूटर कक्ष में लगा दिया गया। जहां वह अभी काम कर रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने तीन माह का अपना वेतन मांगा तो उन्हें हटा देने की धमकी दी गई। तब उन्हें खुद को ठगे जाने का अहसास हुआ। उन्होंने इसकी शिकायत करने की बात कही तो 30 दिसंबर 2018 को उन्हें एक चेक दे दिया गया, जिसका भुगतान नहीं हुआ। आरोप है कि 10 जनवरी की शाम पांच बजे उनके घर आरोपी जा धमके और मारपीट की। नवी हसन का कहना है कि उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है। हालांकि कोतवाली के कस्बा प्रभारी महेंद्र सिंह ने तहरीर मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन


नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप निराधार है। इस नाम के किसी व्यक्ति को मैं नहीं जानता हूं। मोहल्ला ग्यासपुर में इस नाम का कोई व्यक्ति ही नहीं रहता है।
नूर अहमद अंसारी, चेयरमैन नगर पालिका बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed