{"_id":"5be9c279bdec22699c0c1b99","slug":"71542046329-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक-ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैजिक-ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर कासिमपुर मोड़ के पास मैजिक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। हादसे में मैजिक चालक 27 वर्षीय लेखराज की मौत हो गई। तीन अन्य सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों वाहनों के बीच सड़क पर खड़ा होने से जाम लग गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। बाद में वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया जा सका।
दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के दियूराजपुर गांव निवासी लेखराज मैजिक चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। बीसलपुर से सवारी लेकर सोमवार शाम छह बजे के बाद वह पीलीभीत के लिए रवाना हुए। पीलीभीत-बीसलपुर रोड पर कासिमपुर के पास पहुंचते ही सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे की वजह ट्रैक्टर-ट्रॉली की लाइट न जलने को बताया जा रहा है। हादसे में लेखराज की मौके पर मौत हो गई। मैजिक सवार मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी 55 वर्षीय मोहम्मद हनीफ, पीलीभीत के मोहल्ला डालचंद निवासी 45 वर्षीय अजय और फरीदपुर (बरेली) के बढ़रा गांव निवासी 40 वर्षीय पप्पू घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ उसका चालक भाग गया। दोनों वाहन बीच सड़क खड़े होने से आवागमन ठप हो गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इसकी सूचना मिलने पर सीओ प्रवीण मलिक, कोतवाल एसके उपाध्याय मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायलों को सीएचसी भिजवाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर कब्जे में लिया गया, तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। कोतवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं, तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।