फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Medicines worth 42 lakh sent for sampling; large-scale supply was taking place in Punjab.

Meerut News: 42 लाख की दवाएं जब्त, सैंपल के लिए भेजा, पंजाब में हो रही थी बड़ी मात्रा में सप्लाई

Tue, 01 Sep 2026 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Medicines worth 42 lakh sent for sampling; large-scale supply was taking place in Punjab.
- मेजर ध्यानचंद नगर में नशीली दवाओं की खेप मिलने का मामला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेजर ध्यानचंद नगर में नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद हुई है। करीब 42 लाख की कीमत की दवाएं नौ कार्टन और एक बोरी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की औषधि विंग ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके तीन सैंपल भी जांच के लिए टीम ने भेजे हैं। दिल्ली से आई टीम के साथ शहर की औषधि विंग और थाना ब्रह्मपुरी पुलिस भी मौजूद रही। अभी तक की जांच में सामने आया है कि पंजाब में बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयों की सप्लाई की जा रही थी। अब तक कितने लाख की दवाई सप्लाई की जा चुकी है, इसकी जांच संयुक्त रूप से ड्रग विभाग और पंजाब पुलिस दिल्ली की टीम के साथ मिलकर कर रही है।

दिल्ली से आई टीम के मुताबिक, पंजाब के सिसवां में एनडीपीसी की मिली दवाओं से मेरठ का कनेक्शन निकलकर सामने आया। टीम अपने साथ ड्राइवर भी लेकर आई थी, जो इसे पंजाब में खपा रहा था।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक संतोष पटेल ने बताया कि मेजर ध्यानचंद नगर में बी-312 मकान में अवैध रूप से बने मकान में छापे की कार्रवाई की गई। इस दौरान काफी मात्रा में दवाएं बरामद हुईं। इनके लिए कोई लाइसेंस नहीं लिया गया था और बिना जरूरी दस्तावेजों के इन्हें बाजार में बेचा जा रहा था। इस दौरान मौके पर मिले मकान स्वामी ओम कुमार से हस्ताक्षर कराकर अंगूठे के निशान भी लगवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने बताया कि अश्विनी कुमार नाम के व्यक्ति की ओर से दवाओं का काम किया जा रहा था, जो फरार है। नौ कार्टन व एक बोरे में दवाओं को ड्रग विभाग ने कब्जे में ले लिया और तीन सैंपल भी जांच को भेज दिए हैं।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि टीम ने ब्रह्मपुरी थाने में आमद दर्ज कराने के बाद छापा मारा। जो भी जांच रिपोर्ट टीम की आएगी, उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed