फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anganwadi worker accuses youth of issuing threats and behaving indecently.

Meerut News: आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ने युवक पर लगाया धमकी और अभद्रता का आरोप

Tue, 01 Sep 2026 10:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker accuses youth of issuing threats and behaving indecently.
वीडियो बनाकर नौकरी से हटवाने की धमकी देने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ने एक युवक पर केंद्र में पहुंचकर परेशान करने, मोबाइल से वीडियो बनाने, धमकी देने और अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र स्थानांतरित होने से पहले आरोपी युवक केंद्र के पास चारपाई डालकर रहता था और वहां अपना सामान रखता था। आंगनबाड़ी केंद्र स्थानांतरित होने के बाद उसका वहां आना-जाना और कथित कब्जा समाप्त हो गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर उक्त युवक उससे रंजिश रखने लगा और काफी समय से उसे परेशान कर रहा है।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, उक्त युवक कई बार आंगनबाड़ी केंद्र में आकर उसे धमकाता है और केंद्र पर नहीं आने की बात कहते हुए अंजाम भुगतने की धमकी देता है। आरोप है कि वह मोबाइल से उसका वीडियो बनाकर अनर्गल बातें करता है और उसके खिलाफ झूठी शिकायतें कर उसे केंद्र से हटवाने का प्रयास कर रहा है। सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।----------
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed