{"_id":"6a97032121af26ec6a0fb7a9","slug":"accused-who-hit-a-child-with-a-scooter-arrested-and-sent-to-jail-meerut-news-c-72-1-mct1011-158667-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बच्चे को स्कूटी से टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बच्चे को स्कूटी से टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- जाकिर कॉलाेनी में हुई घटना का वीडियो हुआ था वायरल, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में छह साल के बच्चे को टक्कर मारने के आरोपी अदनान को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्कूटी भी बरामद कर ली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस ने घायल बच्चे के दादा अशफाक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
जाकिर कॉलोनी गली नंबर-2 निवासी अशफाक ने थाने पर मंगलवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनका छह वर्षीय पोता रविवार दोपहर ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान गली में रहने वाला अदनान स्कूटी लेकर वहां पहुंचा था। आरोप है कि आरोपी ने बिना वजह बच्चे से गाली-गलौज कर दी थी। आरोपी ने बच्चे को गिरेबान से पकड़कर ऊपर उठा दिया था। वहीं बच्चे को धक्का दे दिया था। बच्चा वहां से जाने लगा था। इस पर आरोपी ने स्कूटी से बच्चे को तीन बार टक्कर मारी थी। टक्कर लगने से बच्चा नाली में जा गिरा था। हादसे में बच्चे को चोट आई थी। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी की स्कूटी को भी सीज कर दिया गया है।