फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Life-threatening attack on student; demand for legal action by police.

Meerut News: छात्र पर जानलेवा हमला, पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग

Tue, 01 Sep 2026 10:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Life-threatening attack on student; demand for legal action by police.
मवाना। फलावदा रोड स्थित इंटर कॉलेज के कक्षा 11वीं के छात्र रिहान पर स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में जानलेवा हमला किए जाने की शिकायत मवाना थाने में की है। गांव खालिदपुर निवासी शबनम ने तहरीर में बताया कि 31 अगस्त को छुट्टी के बाद जब उनका बेटा मुबारिकपुर रोड से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे कुछ युवकों ने तमंचे और चाकू के बल पर उसके साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित छात्र ने घर पहुंचकर बताया कि गांव के ही युवक और उसके छह अन्य साथियों ने वारदात को अंजाम दिया। डरे-सहमे पीड़ित परिवार ने थाने को शिकायत सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और छात्र की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। पीड़ित पक्ष ने मारपीट करते हुए का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed