फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कार-टेंपो की टक्कर में एक की मौत, दस घायल

कार-टेंपो की टक्कर में एक की मौत, दस घायल

Tue, 06 Nov 2018 07:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Tue, 06 Nov 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
कार-टेंपो की टक्कर में एक की मौत, दस घायल
पूरनपुर। माधोटांडा रोड पर पेट्रोल पंप के पास कार और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। जबकि दोनों वाहनों में सवार दस लोग घायल हो गए। हादसे के चलते मौके पर काफी लोग जमा रहे।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के पिपरिया संतोष गांव निवासी 40 वर्षीय सलीम टेंपो चालक थे। मंगलवार शाम को वह पूरनपुर से सवारियां लेकर माधोटांडा के लिए निकले। पूरनपुर-माधोटांडा रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही टेंपो की कार से टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो चालक सलीम, उसमें सवार सवारियां गांव टांडा गुलाबराय निवासी अनिल कुमार, गांव जराबुजुर्ग निवासी गेंदनलाल का पुत्र रामू, रजनीश, अजय, गांव पिपरिया डगा निवासी सत्यपाल, माधोटांडा निवासी कमरूद्दीन की पत्नी शबाना, नगर के मोहल्ला हबीबगंज निवासी चेतराम की पत्नी मुन्नी देवी, रामचंद्र की पत्नी ओमवती और कार सवार मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी इकबाल और पुरानी स्टेट बैंक कालोनी निवासी नरेंद्र जैन घायल हो गए। कुछ ही देर में मौके पर काफी लोग जमा हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। यहां इलाज के दौरान देर शाम टेंपो चालक सलीम की मौत हो गई। उसके शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed