{"_id":"596caf654f1c1b40658b4762","slug":"71500295013-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में दूसरी मंजिल पर लटका मिला किशोर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थिति में दूसरी मंजिल पर लटका मिला किशोर का शव
Updated Mon, 17 Jul 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर (पीलीभीत)। मोहल्ला कायस्थान निवासी 14 वर्षीय गोपी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घर की दूसरी मंजिल पर छत के कुंडे में उसका शव साड़ी से लटका मिला। गोपी रविवार को अपराह्न अपनी भाभी के पास गांव महादिया जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद गोपी कब घर आया इसकी जानकारी परिवार वालों को नहीं हो सकी। सोमवार को उसका शव घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में लटका मिला। कमरे का दरवाजा खुला था। गोपी की मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने गोपी के बाबा रामस्वरूप आजाद की सूचना पर उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
गोपी के पिता विजयपाल और मां रामबेटी की मौत कई साल पहले हो गई थी। तीन भाईयों में गोपी छोटा था। उसका सबसे बड़ा भाई सोनू मिठाई का कारीगर है और अपने परिवार के साथ गांव महादिया ससुराल में रहता है। गोपी के साथ उसका मझला भाई संजू और बाबा रामस्वरूप आजाद घर में रहते थे। उसकी बहन की कई साल पहले नगर में ही शादी हो चुकी है। सोनू ने बताया कि घटना की सूचना पर सोमवार को ढाई माह बाद घर आया है। संजू ने बताया कि रविवार को अपराह्न गोपी भाभी के पास गांव महादिया जाने की बात कहकर साइकिल से चला गया था। इसके बाद उसने नहीं देखा। सोमवार को अपराह्न उसका तहेरा भाई विशाल जब छत पर आया, तब उसने गोपी का शव कमरे में साड़ी से लटका देखा। दरवाजा खुला था। गोपी कब घर में आया और छत पहुंचा इसकी जानकारी उसे नहीं है। कमरे में लटके गोपी के दोनों पैर जमीन को छू रहे थे। उसके एक पैर में चोट थी। रामस्वरूप आजाद की सूचना पर पुलिस ने गोपी के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर परिवार वालों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या करने का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब कुछ स्पष्ट होगा। हर पहलू पर जांच की जाएगी।