फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बाबा को लगा रहता था डर, सोनू को नहीं भेजना चाहते थे सोनू मां के साथ

बाबा को लगा रहता था डर, सोनू को नहीं भेजना चाहते थे सोनू मां के साथ

Mon, 06 May 2019 11:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
बाबा को लगा रहता था डर, सोनू को नहीं भेजना चाहते थे सोनू मां के साथ
पीलीभीत। आठ साल के मासूम सोनू की गला दबाकर हत्या करने के मामले में अब उसकी मां राजेश्वरी देवी और मौसा महेश पर हत्या का आरोप लगा है। परिवार वाले दावा कर रहे है कि दोनों ने अपने अवैध संबंधों की खातिर बाधा बनने पर आठ साल के सोनू को मौत के घाट उतार दिया है। हालांकि इसको लेकर अभी पुलिस जांचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। वहीं बाबा बाबूराम का कहना है कि हत्या करने के लिए ही सोनू को शादी में ले जाया गया था।
विज्ञापन

सोनू के पिता श्याम बिहारी की तीन साल पहले मौत हो गई थी। बाबा के अनुसार इसके कुछ दिन बाद से ही सोनू की मां राजेश्वरी का अपने बहनोई नवदिया गांव निवासी महेश से अवैध संबंध हो गए थे। सोनू उनके बीच बाधा बनने लगा था। इसको लेकर वह सोनू से रंजिश मानने लगा था। उनके सोनू के प्रति व्यवहार को देखकर ही बाबा बाबूराम को डर सताता रहता था। मौसेरे भाई राजकुमार की शादी के लिए जब राजेश्वरी सोनू को ले जाने लगी, उस वक्त भी मना किया गया था। आरोप है कि सोनू भी वहां मां के साथ नहीं जाना चाहता था, लेकिन राजेश्वरी उसको जबरन अपने साथ ले गई। वहां महेश भी पहुंचा हुआ था। ऐसे में यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि कहीं पूरी प्लानिंग के तहत तो ये नहीं किया गया? इसको लेकर पुलिस अब छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एक पल में बदला खुशनुमा बरात का माहौल
सोनू के मौसेरे भाई राजकुमार की सोमवार को ही शादी थी। बरात की तैयारियां जोरशोर से चल रही थी। इस बीच अचानक सोनू लापता हुआ और फिर बरात के दिन ही उसका शव मिल गया। इससे खुशनुमा माहौल गम में बदल गया। बरात अमरिया थाना क्षेत्र के धुंधरी जानी थी। इसको लेकर दिन भर परिवार वाले असमंजस में दिखाई दिए। हालांकि पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सोनू का शव महादिया पूरनपुर चले जाने के बाद बरात भी निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर बदहवाश रही मां, सबसे अधिक चिंतित थे मौसा
सोपू की हत्या का आरोप उसकी मां राजेश्वरी और मौसा महेश पर है। इसकी पुलिस अभी पड़ताल कर रही है। खास बात ये है कि घटना के बाद दोनों ही परिजनों की भीड़ के बीच मौजूद थे। घटनास्थल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक मां राजेश्वरी बदहवाश रही। किसी से कोई बात तक नहीं कर पा रही थी। परिवार वाले उसको संभालने में जुटे हुए थे। वहीं आरोपी मौसा महेश भी काफी चिंतित से लग रहे थे। पुलिस के अनुसार वह कार्रवाई पूरी कराने के लिए आगे आकर बातचीत कर रहे थे। अब उन पर ही आरोप लगने के बाद पुलिस भी दंग रह गई है। इस मामले में सुबह से मौजूद परिजन किसी पर आरोप नहीं लगा रहे थे। रंजिश से भी इंकार किया जा रहा था, लेकिन उनके बीच आपस में किसी बात पर बार-बार झड़प हो रही थी। इससे कुछ संदेह उजागर हो रहा था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी मौसा फरार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed