फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   डीएलएड छात्रों से मारपीट में घायल डायट प्राचार्य की बिगड़ी हालत

डीएलएड छात्रों से मारपीट में घायल डायट प्राचार्य की बिगड़ी हालत

Thu, 02 May 2019 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
डीएलएड छात्रों से मारपीट में घायल डायट प्राचार्य की बिगड़ी हालत
बीसलपुर। डीएलएड छात्रों की पिटाई से घायल डायट प्राचार्य पीआर गुप्ता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनको इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, सिर में चोट आने की वजह से उन्हें दिक्कत हो रही है। इस मामले में प्राचार्य की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट ही नहीं लिखी। बाद में विधायक रामसरन वर्मा ने प्राचार्य पर दबाव बनाकर समझौता करा दिया था। इससे प्राचार्य बेहद आहत हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य पीआर गुप्ता और डीएलएड के कुछ छात्रों ने प्रैक्टिकल में कम नंबर आने को लेकर 27 अप्रैल को कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर छात्रों ने प्राचार्य की पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया था। कार्यालय में तोड़फोड़ भी की गई थी। दोनों पक्षों ने उसी दिन कोतवाली बीसलपुर में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी थी, लेकिन पुलिस ने किसी की भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। तीन दिन बाद मंगलवार को विधायक रामसरन वर्मा ने पुलिस और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। प्राचार्य इस समझौते से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना था कि विधायक ने दबाव बनाकर जबरन समझौता करा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वह न्याय के लिए इस मामले को प्रदेश स्तर के अधिकारियों तक ले जाएंगे। समझौते के चंद घंटे बाद ही मंगलवार रात प्राचार्य पीआर गुप्ता की तबीयत बिगड़ गई। उनको बुधवार सुबह जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां चेकअप के बाद उनकी हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

आखिर क्यों नहीं दर्ज की रिपोर्ट
डायट प्राचार्य से मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में तहरीर मिलने के बावजूद तीन दिन तक कोई कार्रवाई न करने और अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न करने के लिए पुलिस पर आखिर किसका दबाव था, इसे लेकर तमाम तरह के सवाल उठने लगे हैं। अचानक विधायक के इस मामले में आगे आने और दोनों पक्षों में समझौता कराने को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हैं। प्राचार्य पीआर गुप्ता तो मारपीट के मुख्य आरोपी डीएलएड के एक छात्र को विधायक का करीबी बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका सावित्री को सौंपा चार्ज
लखनऊ जाने से पहले प्राचार्य पीआर गुप्ता ने शिक्षिका सावित्री देवी को अपना चार्ज सौंप दिया। इधर, घटना के बाद से डायट में प्रशिक्षण कार्य बंद चल रहा था। बुधवार को प्रशिक्षण कार्य शुरू हो गया है। इस दौरान दिन भर उक्त प्रकरण की ही चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed