फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लोकतंत्र सेनानी श्रीकृष्ण दास का निकला माइनर में मिला शव

लोकतंत्र सेनानी श्रीकृष्ण दास का निकला माइनर में मिला शव

Thu, 11 Apr 2019 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र सेनानी श्रीकृष्ण दास का निकला माइनर में मिला शव
बरखेड़ा (पीलीभीत)। चार अप्रैल को बीसलपुर ब्रांच माइनर में मिला शव लोकतंत्र सेनानी श्रीकृष्ण दास का निकला। शव मिलने के छह दिन बाद बृहस्पतिवार को बरखेड़ा थाने में उनके भतीजे रामचंद्र ने फोटो देखकर शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण दास पिछले कई दिनों से मणि स्थल पर रह रहे थे।बरखेड़ा थाना क्षेत्र के नवादा महेश गांव से होकर गुजर रही बीसलपुर ब्रांच माइनर में चार अप्रैल की सुबह 68 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बुजुर्ग की मौत पानी में डूबने से हुई थी। छह दिन बाद बृहस्पतिवार को शव की शिनाख्त हो सकी। शव थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ही नकटा मुरादाबाद गांव निवासी लोकतंत्र सेनानी श्रीकृष्ण दास का था। उनके भतीजे रामचंद्र ने थाने में मौजूद फोटो देख शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण दास अविवाहित थे और काफी दिनों से गांव के पूरब की तरफ स्थित एक मणि स्थल पर रहते थे। वह मानसिक मंदित भी हो गए थे। कई दिनों से वह मणि स्थल पर दिखाई नहीं दिए तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। माइनर में शव मिलने की जानकारी होने पर वह थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर बरखेड़ा एसके उपाध्याय ने बताया कि शव की शिनाख्त फोटो देखकर कर ली है। इस मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन

बरेली जेल में बंद रहे थे श्रीकृष्ण दास
नकटा मुरादाबाद गांव निवासी कालीचरन ने बताया कि उनके समेत परिवार के पांच लोग भी लोकतंत्र सेनानी हैं। इनमें एक श्रीकृष्ण दास भी थे। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर 1976 को श्रीकृष्ण दास समेत पांचों लोग बरेली जिला कारागार में बंद हुए थे। यहां पांचों लोग कई दिन तक बंद रहे और फिर आठ फरवरी 1977 को जेल से रिहा हुए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed