फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आबकारी टीम संग सीओ सिटी की छापामारी, 22 पकड़े

आबकारी टीम संग सीओ सिटी की छापामारी, 22 पकड़े

Fri, 18 Jan 2019 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
आबकारी टीम संग सीओ सिटी की छापामारी, 22 पकड़े
खुलेआम जाम छलकाना पड़ा महंगा, 22 पकड़े
विज्ञापन

पीलीभीत। सड़कों पर नशेड़ियों का हुड़दंग रोकने के लिए एसपी मनोज कुमार सोनकर के निर्देश मिलने पर कार्रवाई की शुरूआत की गई। लंबे समय बाद आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामारी की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालों की धरपकड़ के साथ ही निर्धारित समय पर शराब की दुकानें भी बंद कराई गई।

एसपी के निर्देश पर बुधवार रात सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, इंस्पेक्टर केपी सिंह, नरेंद्र यादव पुलिस बल के साथ क्षेत्र में छापामारी करने निकले। आबकारी विभाग की टीम को भी साथ रखा गया। जिसके बाद छतरी चौराहा, रोडवेज, रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों पर छापा मारा। यहां ठेले, होटल और ढाबों पर शराब पी रहे 22 लोगों की गिरफ्तारी की गई। प्रतिष्ठान संचालकों को भी भविष्य में ऐसा मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके बाद रात को शराब की दुकानों पर जाकर निर्धारित समय पर बंद कराया गया। सीओ सिटी ने बताया कि पकड़े गए लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। एल्कोहल की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई है। समस्त थानाध्यक्षों को प्रतिदिन छापामारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed