फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   यहां आतंकी भी ठहर जाए तो पता न चले!

यहां आतंकी भी ठहर जाए तो पता न चले!

Sun, 13 Aug 2017 05:27 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
यहां आतंकी भी ठहर जाए तो पता न चले!
पीलीभीत। एसपी के आदेश पर सड़कों पर चेकिंग कर सख्ती का ढिंढोरा पीटने वाली पुलिस का ध्यान होटल और धर्मशालाओं पर नहीं है। महीनों से पुलिस ने न तो यहां के आंगन्तुक रजिस्टर को चेक करना मुनासिब समझा, न ही ठहरने वाले लोगों की आईडी चेक की। खास बात है कि स्वतंत्रता दिवस के करीब आने पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी होने के बाद भी अनदेखी जारी है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर कोई आतंकी भी यहां आकर ठहर जाए तो शायद पुलिस को पता न चले।
विज्ञापन

होटल और धर्मशालाओं को चेक न करने के पीछे कई कारण भी हो सकते है। पहला यह कि कप्तान ने जब सड़कों पर संदिग्धों की तलाश के निर्देश दिए हैं। फिर पुलिस होटलों को चेक करने की जहमत क्यों उठाए? अफसरों को खुश करने के लिए सड़कों पर ही अधिकाधिक चालान कर जुर्माना वसूलने में जुटी है। हर बार पंद्रह अगस्त और 26 जनवरी या फिर प्रदेश स्तर से हाईअलर्ट घोषित होने के बाद पुलिस होटल, धर्मशालाओं में चेकिंग की औपचारिकता निभा जिम्मेदारी पूरी कर लेती है। हालांकि यह चेकिंग अफसरों को भेजे गए फोटो में तो सख्त दिखती है, लेकिन हकीकत काफी जुदा है। होटल में चाय-नाश्ता कर इसको पूरा कर लिया जाता है। संदिग्ध भले हाथ से निकल जाए, लेकिन होटल मालिक को कोई तकलीफ न हो। इसका पूरा ख्याल रखा जाता है। जबकि साफ तौर पर होटल में ठहरने वालों की औंचक चेकिंग कराई जानी चाहिए। नेपाल और उत्तराखंड की सीमा से सटा जिला होने के बावजूद यहां पर थाना से लेकर अफसरों का इस ओर रवैया बेपरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed