{"_id":"5cc73c27bdec22076e319292","slug":"41556560935-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैग से सवा लाख के जेवर गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
बीसलपुर। टाटा मैजिक की छत पर रखे एक महिला के बैग से सवा लाख रुपये के जेवर गायब हो गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कस्बा बिलसंडा के मोहल्ला पक्का तालाब निवासी अनुराग जायसवाल की पत्नी नवली जायसवाल ने बताया कि वह सोमवार सुबह अपने मायके पीलीभीत जाने के लिए बिलसंडा से बीसलपुर तक टाटा मैजिक से आईं। उसके बाद पीलीभीत जाने के लिए बीसलपुर से दूसरी टाटा मैजिक में सवार हुईं। ड्राइवर ने उनके बैग छत पर जाल में रखवा दिया। पीलीभीत पहुंचने पर जब नवली ने अपना बैग चेक किया तो उसमें रखे करीब सवा लाख रुपये की कीमत के जेवर गायब थे। नवली ने जब टाटा मैजिक के ड्राइवर से शिकायत की तो उसने धमका दिया। नवली ने उसी समय यहां कोतवाली आकर मामले की तहरीर दी। तहरीर में नगर के मोहल्ला दुबे निवासी टाटा मैजिक मालिक को नामजद किया गया है। ड्राइवर को अज्ञात बताया गया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि मंगलवार को दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।