फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जिले में तीन जगह आग लगने से 14 एकड़ गेहूं जला

जिले में तीन जगह आग लगने से 14 एकड़ गेहूं जला

Fri, 19 Apr 2019 10:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
जिले में तीन जगह आग लगने से 14 एकड़ गेहूं जला
पीलीभीत। गर्मी आने के साथ खेतों में खड़ी फसल में आग लगने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को बीसलपुर, माधोटांडा और अमरिया क्षेत्र में लगी आग से खेतों में खड़ी 14 किसानों की 14 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने खुद मशक्कत कर आग पर काबू किया। इसमें छह लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। इसकी सूचना देने पर राजस्व कर्मियों ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

हादसा एक: बीसलुपर में आठ किसानों का गेहूं जला
बीसलपुर। गांव मीरपुर ग्रंट में शुक्रवार दोपहर सतीश सिंह के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। उस वक्त तेज हवा चल रही थी, जिससे कुछ ही देर में आग ने जसवीर सिंह, संजीव सिंह, छोटेेे सिंह, पृथ्वीराज सिंह, रिंकू सिंह, महेश सिंह और रमेश सिंह के खेतों पहुंच गई। इसका पता लगने पर जमा हुए ग्रामीणों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। इसी बीच सूचना मिलने पर एसडीएम वंदना त्रिवेदी, सीओ प्रवीन मलिक, तहसीलदार राकेश कुमार मौर्य, कोतवाल जेपी सिंह मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब तक ग्रामीणों ने आग बुझा ली। हालांकि तब तक आठ किसानों की 50 बीघा गेहूं की फसल जल गई। हलका लेखपाल सुमित कुमार ने नुकसान का आकलन कर सूची बनाई। तहसील प्रशासन ने करीब तीन लाख रुपये के नुकसान की बात कही है। एसडीएम ने मंडी कार्यालय अधीक्षक शिवकुमार मिश्रा को पीड़ित किसानों को व्यक्तिगत खलिहान दुर्घटना योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बिजली के तारों से निकली चिंगारी पांच किसानों की फसल राख
माधोटांडा। हादसा माधोटांडा थाना क्षेत्र के वसंतपुर नौनेर गांव में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण कुछ ही देर में आग ने आसपास के खेतों में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। इसका पता लगने पर कुछ ही देर में ग्रामीण जमा हो गए, जिसके बाद ट्रैक्टर से जुताई शुरू कर दी गई। करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। आग में किसान सतनाम सिंह, सिनोद के डेढ़-डेढ़ एकड़ और सोहनलाल, ननकू, फूलचंद के आधा-आधा एकड़ फसल जल गई। इसकी सूचना मिलने पर कानूनगो दीनदयाल राजस्व टीम संग गांव पहुंचे। उन्होंने किसानों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरिया में छह बीघा फसल जली
अमरिया। शुक्रवार सुबह गांव कैमोर निवासी निशान सिंह के गन्ने के खेत में आग लग गई। शोर सुनकर जमा हुए ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हादसे में पीड़ित किसान ने छह बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलने की बात कही है। इधर, राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed