फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   छापेमारी में 33 नमूने लिए, बीस को कारण बताओ नोटिस

छापेमारी में 33 नमूने लिए, बीस को कारण बताओ नोटिस

Fri, 11 Jan 2019 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी में 33 नमूने लिए, बीस को कारण बताओ नोटिस
छापामारी कर 33 नमूने लिए, बीस को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

पीलीभीत। शासन के निर्देश पर प्रशासनिक अफसरों के साथ कृषि विभाग की टीम ने कीटनाशक दवाओं की थोक और फुटकर बिक्री करने वालों के यहां छापामारी की है। टीम ने पूरनपुर, कलीनगर और शहर में पचास से अधिक दुकानों पर छापामारी कर उर्वरक, कीटनाशक के 33 नमूने एकत्र कर जांच को प्रयोगशाला भेजे हैं। दवाईयों का स्टॉक अभिलेखों में दर्ज नहीं मिलने आदि के मामले में बीस दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। शहर में एसडीएम सदर सौरभ दुबे, पूरनपुर में एसडीएम जेपी चौहान, बीसलपुर में एसडीएम वंदना त्रिवेदी, कलीनगर में एसडीएम चंद्रभान सिंह, अमरिया में एसडीएम राकेश सिंह ने कृषि विभाग की टीम के साथ 66 दुकानों पर छापामारी की। जिला कृषि अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार को दिनभर चली छापामारी में 66 दुकानों से 23 उर्वरक, 10 कीटनाशक के नमूने लिए गए हैं। इसके अलावा जांच पड़ताल में दवाईयों का स्टॉक अभिलेख में दर्ज नहीं होने समेत कई अन्य खामियां मिलने पर बीस दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसकी रिपोर्ट शासन स्तर पर भी भेजी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed