{"_id":"5b699eee4f1c1ba61f8b7680","slug":"41533648622-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना वर्दी कच्ची शराब पकडने गए सिपाहियों से भिड़े ग्रामीण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना वर्दी कच्ची शराब पकडने गए सिपाहियों से भिड़े ग्रामीण
Updated Tue, 07 Aug 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना वर्दी कच्ची शराब पकड़ने गए सिपाहियों से भिड़े ग्रामीण
सूचना मिलने पर थाने से पहुंचा अतिरिक्त फोर्स, तब शांत हुआ मामला
न्यूरिया थाना क्षेत्र के चौराखेड़ा गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूरिया/पीलीभीत। सिविल ड्रेस में कच्ची शराब पकड़ने को की गई छापेमारी के बाद सिपाही खुद फंस गए। ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए सिपाहियों को घेर लिया और उनसे भिड़ गए। इसकी सूचना मिलने पर थाने से अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंचा। जिसके बाद जैसे-तैसे मामला शांत कराकर सिपाहियों को भीड़ के बीच से निकालकर लाया जा सका। मामला दूसरे दिन मंगलवार को क्षेत्र में खासा चर्चा का विषय बना रहा। वहीं थाना न्यूरिया पुलिस फजीहत से बचने के लिए इसको नकारने में जुटी रही।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के चौराखेड़ा गांव में कच्ची शराब की सूचना पर सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे चार सिपाही बिना वर्दी दो बाइकों पर सवार होकर गांव पहुंच गए। कच्ची शराब बनाने के आरोप में एक मकान में दबिश दी गई। यहां बताते है कि पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। इसके कुछ ही देर में काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और सिविल ड्रेस में आए सिपाहियों को घेर लिया। उनके द्वारा की जा रही कार्रवाई को गलत बताते हुए ग्रामीण भिड़ गए। इसकी सूचना थाना पुलिस तक पहुंची। जिसके बाद इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। सिपाहियों को भीड़ के बीच से निकालकर थाने लाया गया। थानाध्यक्ष एसके सिंह ने बताया कि ये सच है कि कच्ची शराब की सूचना पर सिपाही गांव गए थे, लेकिन बताए गए मकान की तलाशी लेने पर वहां से कुछ नहीं मिला था। इस पर वह वापस आ गए थे। किसी तरह विरोध और भीड़ के घेरने जैसी कोई घटना नहीं हुई थी।