{"_id":"5adf89a74f1c1b05418b6410","slug":"41524599207-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी देवता की मूर्तियों की पूजा की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवी देवता की मूर्तियों की पूजा की
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर में जैन कॉलेज मार्ग पर धर्मार्थ पंचायती गऊशाला के प्रांगण में स्थित नवग्रह शनि धाम मंदिर में देवी देवता की मूर्तियों को स्थापित करने के लिए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम चल रहा है। मंगलवार को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सुबह सात बजे महिला, पुरुष भक्त पहुंचे। पंडित यज्ञेश शास्त्री ने पूजा अर्चना का कार्य विधि विधान के साथ कराया। सर्वप्रथम देवी देवता की मूर्तियों की नित्य नियम पूजा अर्चना की। इसके बाद हवन यज्ञ किया। इसकेे बाद पंडित यज्ञेश शास्त्री ने देवी देवता की मूर्तियों को दूध, शहद एवं गंगाजल से स्नान कराया। इसके बाद भजन किया। बाद में प्रसाद बांटा। इस दौरान सुशील कुमार शर्मा, मुकेश गुप्ता, जगमोहन शर्मा, बाबी वर्मा, मनोज कसाना, मयंक कुमार, गुरुदत्त शर्मा, अनुज कुमार, संजीव कुमार जैन, कूडे़ वर्मा, डॉ. कर्ण पाल गोस्वामी, बिट्टू शर्मा, प्रमोद गोस्वामी, श्रद्धानंद पांचाल, राजू पांचाल आदि रहे।