{"_id":"5ac67f264f1c1bdc618b5cd0","slug":"41522958118-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले में दो महिलाओं सहित तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमले में दो महिलाओं सहित तीन घायल
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी अमित बृहस्पतिवार को खेकड़ा थाने में पहुंचा। वहां उसने दी तहरीर में कहा बड़ागांव मार्ग पर उसका एक प्लाट है। जिस पर पड़ोस का ही एक युवक कब्जा करने की फिराक में है। बृहस्पतिवार की सुबह उक्त युवक अमित के प्लाट पर कब्जा करने की तैयारी कर रहा था। तभी पता लगने पर प्लाट मालिक अमित वहां पहुंचा और प्लाट पर कब्जा करने से मना किया। इसके चलते दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। हमलावर ने अपने साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया और लाठी डंडों से मारपीट कर अमित, उसकी पत्नी संतोष एवं मां कृष्णा को घायल कर दिया। पड़ोसियों ने साहस कर घायलों को हमलावरों से छुड़ाया। इसके बाद तीनों घायल खेकड़ा थाने में पहुंचे। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में इलाज कराकर जांच शुरू की।