फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   झांसा देकर तलाकशुदा पत्नी से दुष्कर्म का आरोप

झांसा देकर तलाकशुदा पत्नी से दुष्कर्म का आरोप

Tue, 06 Mar 2018 06:52 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
झांसा देकर तलाकशुदा पत्नी से दुष्कर्म का आरोप
झांसा देकर तलाकशुदा पत्नी से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर कोतवाली में चार पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। निकाह का झांसा देकर तलाकशुदा पत्नी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप आवास विकास कॉलोनी के एक व्यक्ति पर लगा है। घटना 12 जनवरी की दोपहर तीन बजे की बताई गई है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आवास विकास कॉलोनी निवासी मोहसिन मलिक ने साल 2015 में निकाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए उसने निकाह कर लिया और दर्ज कराई गई रिपोर्ट में सुलह कर ली। इसके बाद उसने कुछ कागजात पर हस्ताक्षर कराने के बाद तलाक दे दिया। इस पर पीड़िता ने खर्च का वाद न्यायालय में डाल दिया। इसमें सुलह कराने के लिए आरोपी ने करीबियां बढ़ाई और दोबारा निकाह करने का झांसा दिया। जिसके बाद पीड़िता उसके कहे अनुसार काम करती रही। 12 जनवरी 2018 को न्यायालय से मुकदमा समाप्त होने के बाद जब उसने मोहसिन से निकाह को लेकर बातचीत की, तो वह उसी दिन दोपहर तीन बजे कचहरी से उसको अपने घर ले गया। इस दौरान उसके पिता व अन्य परिवार के लोग भी मौजूद थे। आरोप है कि घर ले जाने के बाद आरोपी ने निकाह करने से इंकार कर दिया। मकान में बंद कर आरोपी मोहसिन ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी देकर भगा दिया। एसएसआई एके सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें आरोपी मोहसिन मलिक, उसकी मां राजदा, पिता यासीन मलिक व इरम को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed