{"_id":"59e254b14f1c1bd8538b75b3","slug":"41508005041-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोपड़ा गैंग के फरार इनामी बदमाश का खीरी में सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खोपड़ा गैंग के फरार इनामी बदमाश का खीरी में सरेंडर
पीलीभीत
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत/न्यूरिया। लखपत उर्फ खोपड़ा गैंग के फरार इनामी बदमाश नफीस उर्फ गंठा को पकड़ने में आखिरकार जनपद की पुलिस नाकाम रह गई। आरोपी ने लखीमपुर खीरी के सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
बीते साल सिलसिलेवार डकैती की वारदातों को अंजाम दिया गया था। डकैती लखीमपुर के शातिर बदमाश लखपत उर्फ खोपड़ा के गैंग ने डाली थीं। पुलिस ने आधा दर्जन बदमाशों को पकड़कर जेल भेज दिया था। एक बदमाश ग्राम सोठन जिला लखीमपुर खीरी निवासी नफीस उर्फ गंठा पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका। उसकी कुर्की कार्रवाई करने के बाद भी कोई दबाव पुलिस नहीं बना सकी। इसके बाद उस पर पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया गया। खास बात रही कि फरार बदमाश नफीस की तलाश खीरी पुलिस भी कर रही थी, लेकिन वह भी उसकी गिरफ्तारी में कामयाब नहीं रही। इधर न्यूरिया, सुनगढ़ी समेत कई थानों की पुलिस भी उसकी धरपकड़ की नाकाम कोशिश करती रही। अंत में पुलिस को गच्चा देकर नफीस ने नौ अक्तूबर को लखीमपुर खीरी के सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि इनामी बदमाश नफीस ने खीरी में अदालत में सरेंडर कर दिया है। उसको रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।