फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सामान खरीदने जा रही युवती से छेड़छाड़, धमकाया

सामान खरीदने जा रही युवती से छेड़छाड़, धमकाया

Tue, 04 Jul 2017 05:43 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
सामान खरीदने जा रही युवती से छेड़छाड़, धमकाया
पीलीभीत। खरीदारी करने जा रही युवती को गांव के एक युवक ने रास्ते में रोक लिया। एक तरफा प्यार का इजहार करते हुए उससे छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने पिता से तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसके मकान के पास का रहने वाला चांद मियां आए दिन उसकी बेटी को परेशान करता है। जिसको लेकर पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। सोमवार शाम को युवती घरेलू सामान लेने के लिए परचून की दुकान पर जा रही थी। इस बीच आरोपी ने उसको रास्ते में रोक लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपी ने युवती को धमकी देकर भाग गया। डरी सहमी हालत में घर पहुंचकर पीड़िता ने परिवारीजनों को घटना बताई। पिता ने आरोपी से बेटी की जान को खतरा जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी चंादमियां पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed