फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चप्पल खरीदने के विवाद पर मां-बेटे को पीटा, रिपोर्ट

चप्पल खरीदने के विवाद पर मां-बेटे को पीटा, रिपोर्ट

Thu, 02 May 2019 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
चप्पल खरीदने के विवाद पर मां-बेटे को पीटा, रिपोर्ट
पूरनपुर। बाजार में खरीदारी पर हुए विवाद पर दुकानदार और उसके कर्मचारी ने खरीदार मां-बेटा की पिटाई कर दी। पुलिस ने गांव भवानीगंज निवासी ओमकार सिंह की ओर से जूता व्यापारी शमशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट की अन्य घटनाओं में गांव पिपरिया जयभद्र निवासी विनोद कुमार, गांव पजावा निवासी कामता प्रसाद की पत्नी अनीता देवी की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी जांच को सीएचसी भेजा है। ओमकार सिंह ने बताया कि अपनी मां दिवका और चाचा लाला सिंह के साथ नगर की रामलीला मेला बाजार के समीप खरीदारी करने आया था। शमशाद की दुकान से चप्पल ली। चप्पल के रेट को लेकर हुए विवाद पर दुकानदार के नौकर ने गाली-गलौज कर उसकी और शमशाद ने उसकी मां की पिटाई कर दी। गांव पिपरिया जयभद्र निवासी विनोद शर्मा की विवाद पर उस समय पिटाई कर दी गई। जब विनोद मजदूरी कर घर लौट रहा था। पुलिस ने विनोद की ओर से गांव निवासी श्रीकृष्ण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव पजाबा निवासी कामता प्रसाद की पत्नी अनीता की विवाद पर उसके देवर सरवन और सरवन की पत्नी सुलेखा ने पिटाई कर दी। पुलिस ने अनीता की ओर से सरवन और सुलेखा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अनीता ने बताया कि उसके ससुर के केसीसी खाते से देवर ने कुछ रुपये निकाल लिए थे। रुपये जमा करने के विवाद पर उसकी पिटाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed