फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   छात्रा के परिजनों ने थाने में एसओ का घेराव किया

छात्रा के परिजनों ने थाने में एसओ का घेराव किया

Mon, 24 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
छात्रा के परिजनों ने  थाने में एसओ का घेराव किया
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर के चर्चित मासूम छात्रा हत्याकांड के खुलासे के कुछ घंटे बाद ही मामले में नया मोड़ आ गया। मृतका के परिजनों ने दोषी मृतक युवक के परिजनों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। थाने पर पहुंचकर हंगामा काट थाना प्रभारी का घेराव किया और दोषी के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने तहरीर लेकर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

खेकड़ा नगर निवासी कक्षा पांच की दस वर्षीय मासूम बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या और दोषी द्वारा आत्म हत्या कर लेने का मामला तूल पकड़ गया है। पुलिस दोषी की मौत होने के हवाला देकर मामले को यही बंद करना चाहती है। जबकि खुलासे के कुछ घंटे बाद ही मामले में नया मोड़ आ गया। मृतका छात्रा के परिजनों सैकड़ों नगरवासियों के साथ जुलूस के रूप में खेकड़ा थाने में पहुंचे। थाने में हंगामा कर दोषी युवक के परिजनों पर सब जानकारी होने के बाद युवक को छुपाए रखने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप था कि युवक खुद नहीं मरा है उसको मारकर आत्म हत्या का रूप दिया गया है। परिजनों ने जानकारी होने के बाद भी युवक को पुलिस के सुपुर्द नहीं किया। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed