{"_id":"5b79c82142c792464625449c","slug":"31534707745-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रटौल के तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रटौल के तीन युवक गिरफ्तार
Updated Mon, 20 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
पुलिस ने गश्त के दौरान ग्राम रटौल निवासी तीन युवकों को तीन प्रतिबंधित पशुओं की खाल और पशु काटने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही इनके तीन साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहे।
खेकड़ा थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि पुलिस शनिवार की रात्रि में ग्राम रटौल मार्ग से गश्त कर रही थी। पुलिस जब गश्त करते ग्राम तीगरी पुलिया के समीप पहुंची, तभी मार्ग से बाइक पर गुजर रहे तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीनों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया और थाने ले आई। पुलिस ने थाने में युवकों के बोरे की तलाशी ली तो बौरे से तीन प्रतिबंधित पशुओं की खाल और पशु काटने के उपकरण बरामद हुए।
पुलिस पूछताछ में पकडे़ गए युवकों ने अपने नाम कामिल पुत्र मेहरदीन, अशरफ ऊर्फ बोना पुत्र फारूख और साबेद पुत्र नूरूदीन निवासी रटौल बताए। साथ ही अभियुक्तों के तीन साथी साजिद पुत्र नूरूदीन, गालिब पुत्र नुरूदीन व जावेद उर्फ जुल्ली पुत्र नूरूदीन निवासी रटौल मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम में थाने में मुकदमा दर्ज कर रविवार को तीनों युवकों का चालान कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेजा।