{"_id":"5af49ef34f1c1b513b8b4751","slug":"31525980915-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर महिला की मौत
Updated Fri, 11 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर महिला की मौत
शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलखंड पर पौटा के पास हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बरखेड़ा। शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलखंड पर पौटा गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे 30 वर्षीय महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए और शिनाख्त की। जीआरपी से सूचना मिलने पर पहुंची बरखेड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि शव की शिनाख्त घटनास्थल से सटे गांव खमरिया की रहने वाली शबनम पुत्री शब्बीर के रुप में हुई है। हादसे के बाद ट्रेन के कर्मचारी शव को पीलीभीत ले गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर भाई जाकिर ने पीलीभीत पहुंचकर शव देख शिनाख्त की है। परिजनों का कहना है कि मृतका मानसिक मंदित थी। इसको लेकर किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।