{"_id":"594faca14f1c1b7e028b46e6","slug":"31498393761-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम नंबर जानकर खाते से उड़ाए 47 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम नंबर जानकर खाते से उड़ाए 47 हजार
Updated Sun, 25 Jun 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। खुद को बैंक अफसर बताते हुए जालसाज ने युवक से उसके खाते से जुड़ी जानकारी जुटा एटीएम नंबर और ओटीपी जान लिया। इसके बाद 47 हजार रुपये निकाल लिए। दूसरे दिन बैंक पहुंचने पर पीड़ित को घटना का पता लगा। बैंक अफसरों से जानकारी करने के बाद पीड़ित ने सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी बालकराम ने बताया कि वह शहर के एक निजी अस्पताल में काम करते हैं। उनका खाता एक्सिस बैंक की पीलीभीत शाखा में है। उसके खाते में 65588 रुपये जमा थे। शनिवार दोपहर को पीड़ित के मोबाइल पर एक नये नंबर से कॉल आई। जिसमें जालसाज ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए आधार कार्ड न जमा होने पर खाता बंद होने की बात कही। इसके बाद बातों में फंसाकर पहले एटीएम का नंबर पूछ लिया और बाद में ओटीपी कोड की भी जानकारी जुटा ली। जिसके बाद खाते में जमा 47 हजार रुपये उड़ा लिए। बैंक पहुंचने पर पीड़ित को इसकी जानकारी हुई। एटीएम कार्ड चेक करने पर वह भी ब्लॉक निकला। पीड़ित ने मामले की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की थाना पुलिस से जानकारी की जाएगी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास किए जाएंगे।