{"_id":"594c17e14f1c1b5e1b8b4729","slug":"31498159073-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने बंद मकान से लाखो का सामान किया चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने बंद मकान से लाखो का सामान किया चोरी
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
नगर में फखरपुर तिराहे के समीप दिन के समय चोरों ने बंद मकान से जेवरात, नगदी, कीमती सामान चोरी किया। मकान मालिक के भाई ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी। नगर के मोहल्ला चक्रसैनपुर निवासी बिल्लू धामा का मकान फखरपुर तिराहे के समीप डूंडाहेड़ा मार्ग पर है। बिल्लू अपनी पत्नी एवं बच्चों समेत घूमने के लिए गया था। इसके मकान पर ताला लगा था। मकान में पीछे से दीवार की मदद से अंदर घुसे चोरों ने कमरो का ताला तोड़कर अंदर जाकर सेफ एवं संदूक में रखे जेवरात, कीमती कपडे़, नगदी आदि सामान चोरी किया। बृहस्पतिवार की शाम जब बिल्लू के बडे़ भाई जयपाल को चोरी का पता लगा तो आस पास के लोग भी एकत्र हो गए। साथ ही उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और कमरों में सामान बिखरा था। मकान मालिक के भाई ने तहरीर दी।