{"_id":"573dfa2c4f1c1bf957ac753d","slug":"28-5-thousand-of-farmers-in-looting-reported","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से 28.5 हजार की लूट में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान से 28.5 हजार की लूट में रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 19 May 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
थाने से मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े किसान से हजारों की नगदी लूटने के मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पुलिस पर धाराओं में खेल और मनमाफिक तहरीर लेने का आरोप है।
थाना क्षेत्र के गांव देवीपुर के निवासी किसान गंगाप्रसाद बुधवार को माधोटांडा सहकारी बैंक से 28.5 हजार रुपये निकालकर साइकिल से घर जा रहे थे। थाने से पांच सौ मीटर की दूरी पर पहुंचते ही बाइक सवार बदमाशों ने उनको गिरा दिया। इसके बाद नगदी लूटकर भाग गए थे। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर धमकाया। घटना की सूचना मिलने के बाद से पुलिस ने चेकिंग कराकर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने दूसरे दिन मामले में कानूनी कार्रवाई की है। चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि घटना के बाद पीड़ित नौ लोगों के होने की बात कह रहा था। इसके अलावा धाराओं में खेल करने का भी आरोप है। फिलहाल, पुलिस लगातार प्रयासरत होने का दावा कर रही है। सुरागरसी करने के लिए आज एसओ सहकारी बैंक पहुंचे और जानकारी की। इस दौरान बैंक में गार्ड के पास बंदूक नदारद मिलने और सुरक्षा के लिहाज से अन्य खामियां मिलने पर गार्ड को हिरासत में लेकर थाने आ गए। बैंक अधिकारियों के दखल के बाद गार्ड को चेतावनी देकर छोड़ा। एसओ दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित ने जो तहरीर दी, उसी के आधार पर कार्रवाई की गई है। लगातार प्रयास किए जा रहे है, घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।