फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   25 thousand prize killers arrested after three years

तीन साल बाद 25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Nov 2017 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Wed, 01 Nov 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
25 thousand prize killers arrested after three years
crimnal - फोटो : amar ujala
क्राइम ब्रांच की मदद से बिलसंडा पुलिस को मिली सफलता            
विज्ञापन

15 वर्षीय मुहम्मद मोहिद की गोली मारकर की थी हत्या            

किशोर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में तीन साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को बिलसंडा पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से धर दबोचा। आरोपी को सर्विलांस के जरिए ट्रेस करने के बाद पुलिस ने सुहेला भट्टा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।            

बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम घुंघौरा निवासी 15 वर्षीय मुहम्मद मोहिद की वर्ष 2014 में पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई तौफीक खां से मिली तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। तीन आरोपी अनवार खां, मुहम्मद हसनैन और जाने आलम को पुलिस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि मुख्य आरोपी इलियास फरार हो गया। इसको पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन साल काफी मशक्कत की, लेकिन असफल रही। आरोपी व उसके परिवार वालों के गायब होने के बाद पुलिस ने कुर्की कार्रवाई की, इस पर भी कोई नतीजा नहीं निकल सका। इसके बाद आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया। धरपकड़ के लिए एसएचओ बिलसंडा चंद्र प्रकाश शुक्ला, क्राइम ब्रांच प्रभारी हरगोविंद सिंह, सर्विलांस प्रभारी रेहान खां, साइबर सेल प्रभारी संदीप तोमर की अगुवाई में संयुक्त टीम गठित की गई। सुरागरसी के बाद टीम ने इनामी इलियास को बुधवार सुबह क्षेत्र के सुहेला भट्टा के पास से धर दबोचा। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि तीन साल से आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन गांव में उसका कोई लिंक न होने के कारण कामयाबी नहीं मिल सकी थी। अब उसकी गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed