{"_id":"6b0717518742515ff501a681","slug":"thief-posing-as-a-patient-caught-while-stealing-doctors-mobile-phone-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-191823-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मरीज बनकर पहुंचा चोर, चिकित्सक का मोबाइल चुराते समय धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मरीज बनकर पहुंचा चोर, चिकित्सक का मोबाइल चुराते समय धरा गया
Wed, 25 Nov 2026 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 25 Nov 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
- छात्राओं का पर्स व जेवर भी बरामद, मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के कमरा नंबर तीन में दवा लिखवाने के बहाने पहुंचा था रामगढ़ क्षेत्र का युवक
- मेज से मोबाइल उठाकर निकलने के दौरान फोन की घंटी बजने पर खुला चोरी का राज
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज में मरीज बनकर पहुंचे एक युवक ने चिकित्सक की मेज पर रखा मोबाइल पार कर दिया। वह मोबाइल लेकर निकलने लगा तभी फोन की घंटी बजने से चोरी का खुलासा हो गया। चिकित्सक के शोर मचाने पर सुरक्षा कर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी में युवक के पास से चोरी के मोबाइल के अलावा मेडिकल छात्राओं का पर्स और उसमें रखे आभूषण भी बरामद हुए हैं।
सर्जरी विभाग के कमरा नंबर तीन की घटना है। बुधवार को थाना रामगढ़ क्षेत्र के हसमत नगर निवासी युवक ओपीडी का पर्चा बनवाकर चिकित्सक को दिखाने पहुंचा था। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे दवाएं लिख दीं और फिर अपना मोबाइल मेज पर रखकर दूसरे मरीज को देखने लगे। इसी दौरान मौका पाकर युवक ने मोबाइल उठाया, जेब में रखा और वहां से जाने लगा। तभी अचानक मोबाइल की घंटी बज उठी। चिकित्सक ने मेज पर नजर डाली तो मोबाइल गायब मिला, जिस पर उन्होंने शोर मचाते हुए युवक का पीछा किया। अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। युवक की तलाशी ली, जिसमें चिकित्सक का मोबाइल तथा मेडिकल छात्राओं का एक पर्स बरामद हुआ, जिसके भीतर आभूषण भी रखे थे। थाना उत्तर पुलिस आरोपी युवक को थाने ले गई है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बरामद पर्स व आभूषणों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।