फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बीसलपुर के खंड शिक्षाधिकारी करेंगे विभागीय जांच

बीसलपुर के खंड शिक्षाधिकारी करेंगे विभागीय जांच

Tue, 22 Jan 2019 06:10 PM IST
Prashant Singh अमर उजाला पीलीभीत
अमर उजाला पीलीभीत Published by: Prashant Singh Updated Tue, 22 Jan 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर के खंड शिक्षाधिकारी करेंगे विभागीय जांच
पीलीभीत। महिला शिक्षक से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में हेड मास्टर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस मामले की विभागीय जांच बीसलपुर के खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे। प्रभारी बीएसए शिवेंद्र कुमार वर्मा ने इसके आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र में स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के एक विद्यालय में महिला शिक्षक ने 19 जनवरी को मारपीट और छेड़छाड़ की गई थी। पुलिस ने महिला शिक्षक की ओर से तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज आरोपी प्रधानाध्यापक को जेल भेज दिया। इस मामले में बीएसए ने आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित भी कर दिया था। मंगलवार को गजरौला पुलिस ने महिला शिक्षक के बयान दर्ज किए हैं। घटना के वक्त मौजूद रहे अन्य लोगों के बयान भी लिए जाएंगे। इधर, बेसिक शिक्षा विभाग इस मामले को लेकर हो रही फजीहत के बाद खासा सख्त है। बीएसए ने इस पूरे प्रकरण की जांच बीसलपुर के खंड शिक्षाधिकारी श्रीराम सक्सेना को सौंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी प्रधानाध्यापक पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी बीएसए शिवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बीसलपुर के खंड शिक्षाधिकारी को जांच दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed