फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अवैध शराब के साथ युवक और महिला गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ युवक और महिला गिरफ्तार

Fri, 31 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ युवक और महिला गिरफ्तार
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि पुलिस टीम बृहस्पतिवार की सुबह गश्त करते ग्राम रटौल मार्ग से जा रही थी, तभी मार्ग से बोरा लिए गुजर रहा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और थाने ले आई। तलाशी लेने पर उसके बोरे से हरियाणा मार्का सौ पव्वा अवैध देसी शराब बरामद हुई। पूछताछ में पकडे़ तस्कर ने अपना नाम पंकज निवासी ग्राम सिरोली जनपद गाजियाबाद बताया। इसके अलावा पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर निवासी महिला अनीता को ग्राम मुबारिकपुर मार्ग से पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब के साथ पकडे़ युवक एवं महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बृहस्पतिवार को चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed