{"_id":"5a4b8c754f1c1bc20a8b60c6","slug":"21514900597-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते वक्त आग की चपेट में आई महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना बनाते वक्त आग की चपेट में आई महिला की मौत
Updated Tue, 02 Jan 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना बनाते समय लगी आग, महिला की मौत
मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली में हादसा, मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली में मंगलवार शाम छह बजे एक विवाहिता खाना बनाते वक्त आग की चपेट में आ गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू किया। इसकी सूचना मिलने पर परिवारवाले दुकान से घर पहुंचे और चिकित्सक को बुलाया, जिसके बाद चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। दुखद हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है, न ही पुलिस को हादसे की सूचना दी गई है।
मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी सुनील गुप्ता पीलीभीत की एक मिठाई की दुकान पर काम करते हैं। उनके बेटे कपिल, आदित्य और बहुआ नगर में कन्फेक्शनरी की दुकान चलाते हैं। मंगलवार शाम को व्यापारी की पत्नी 40 वर्षीय निशा गुप्ता घर पर अकेली थीं। शाम करीब छह बजे वह खाना बनाते वक्त आग की चपेट में आ गई। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। इसकी सूचना मिलने पर दुकान पर मौजूद तीनों बेटे भी घर पहुंच गए। नगर के एक प्राइवेट चिकित्सक को घर बुलाकर महिला को दिखाया गया। चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। परिवार में चीख पुकार मची हुई है। पति सुनील ने बताया कि पत्नी निशा कन्नौज की रहने वाली थी, उसके परिवार वालों को हादसे की सूचना दे दी गई है।