फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   घर में घुसकर युवक को पीटा, हालत गंभीर

घर में घुसकर युवक को पीटा, हालत गंभीर

Tue, 12 Sep 2017 06:03 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर युवक को पीटा, हालत गंभीर
पीलीभीत। छत पर खड़े होकर गाली-गलौज करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पड़ोसियों ने खुद से गाली-गलौज का शक होने पर घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। बांका और लाठी से वार करके युवक को लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के पंसोली गांव निवासी किसान राममूर्ति पुत्र सालिकराम ने बताया कि सोमवार रात वह छत पर था। उसकी पत्नी लक्ष्मी नीचे कमरों में बच्चों संग सो रही थी। बताते है कि राममूर्ति छत पर गाली गलौज कर रहा था। इस बीच पड़ोस के रहने वाले रामऔतार को ऐसा लगा कि वह उसको गाली दे रहा है। इसके बाद रामऔतार अपने परिवारीजनों संग किसान के घर में घुस आए। सभी के हाथ में लाठी डंडे और बांका था। छत पर जाकर राममूर्ति की जमकर पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर बचाने पहुंची पत्नी लक्ष्मी से भी मारपीट की गई। घायल को थाना सुनगढ़ी ले जाकर परिवारवालों ने शिकायत की। जहां से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। एसएचओ सुनगढ़ी मोहम्मद कासिम ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रामऔतार, जगदीश, हरिशंकर और द्वारिका प्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed