फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सट्टा किंग के गुर्गों की धरपकड़ को नौगवां पकड़िया में छापा, दो गिरफ्तार

सट्टा किंग के गुर्गों की धरपकड़ को नौगवां पकड़िया में छापा, दो गिरफ्तार

Sun, 13 Aug 2017 05:23 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
सट्टा किंग के गुर्गों की धरपकड़ को नौगवां पकड़िया में छापा, दो गिरफ्तार
पीलीभीत। सट्टा कारोबारियों के खिलाफ शुरू किए गए एसपी के अभियान में अब गुर्गों की धरपकड़ भी तेज कर दी गई। नौगवां पकड़िया में दबिश देकर पुलिस ने पकड़े गए सट्टा किंग बेदी के गुर्गे बॉबी टेलर को साथी संग धर दबोचा। जबकि एक बार फिर पुलिस को चकमा देकर पप्पू टेलर भागने में सफल रहा। सुनगढ़ी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि नौगवां पकड़िया गांव निवासी राशिद उर्फ बॉबी टेलर के मकान में सट्टे की खाईबाड़ी की जा रही है। इस पर एसएचओ मोहम्मद कासिम, हमराह शाहिर हुसैन ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दबिश दी। मकान के भीतर घुसते ही राशिद ने अपना मोबाइल दीवार पर फेक तोड़ दिया। जिसके बाद वहां मौजूद शातिर सट्टा किंग पप्पू टेलर मोबाइल सिम उठाकर भाग निकला। उसका एक साथी हरिओम भी भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से राशिद और सुरेंद्र सक्सेना निवासी नौगवां पकड़िया की गिरफ्तारी की। मौके से सट्टा पर्ची, एक पैड, 3050 रुपये और सौ ग्राम चरस बरामद की गई। पकड़े गए दोनों सटोरियों को थाने लाया गया। जहां से मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

000
न्यूरिया में दो सटोरिये पकड़े गए
न्यूरिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी सीलू और शैलेश को सट्टा कराते पकड़ा। इनके पास से साढ़े पांच हजार रुपये और सट्टा पर्ची बरामद होने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
इनाम घोषित होने के बाद भी बेखौफ सट्टा उठा रहा पप्पू टेलर
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। इसमें कोई संदेह नहीं कि एसपी कलानिधि नैथानी की सख्ती के बाद बरेली मंडल में कारोबार को तेजी से फैला रहे सट्टा किंग शाहजहांपुर के आवास विकास निवासी वेदप्रकाश उर्फ बेदी की धरकपड़ और मददगार सिपाही हैदर अली की गिरफ्तारी पुलिस महकमें के लिए एक बड़ी उपलब्धि रही। लेकिन कही न कहीं जनपद स्तर पर सट्टा किंग नाम से अपनी पहचान बनाने वाला पप्पू टेलर अभी भी बेखौफ है। उस पर पुलिस की सख्ती का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा।

एक तरफ एसपी ने पप्पू टेलर पर पांच हजार का इनाम घोषित कर थाना पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए है। एक दिन पहले ही अब तक धरपकड़ न होने पर कोतवाल पर एसपी का गुस्सा फूटा था। लगातार जल्द धरपकड़ के दावे किए जा रहे है। वहीं बेदी की गिरफ्तारी के बाद सिपाही के पकड़े जाने पर जहां सटोरियों में खलबली मची है। इस बीच पप्पू टेलर बेखौफ होकर शहर व आसपास के ग्रामीण इलाकों में सट्टा उठाने में लगा है। पुलिस उसके न मिलने की बात कहकर अफसरों से बचाव करने में जुटी है। रविवार को सुनगढ़ी पुलिस की नौगवां पकड़िया गांव में दी गई दबिश के दौरान भी वह मौके से फरार होने में कामयाब रहा। इससे न सिर्फ उसके सट्टा बटोरने को लेकर चल रही चर्चाएं पुष्ट हुई, बल्कि धरपकड़ को लेकर पुलिस की गंभीरता का सच भी उजागर हो गया है। वह शहर में कई स्थानों पर घूमता मिला। उसके जल्द कोर्ट में सरेंडर करने तक की चर्चाएं तेजी पकड़ने लगी है। वहंी अफसर प्रयासरत होने का बयान देकर साख बचाने में जुटे है। सवाल यह है कि ये पुलिस की नाकामी नहीं तो और क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed